कालपी में सेवा की ठंडी बयार: आशु भैया का बड़ा कदम, महादेव मंदिर में लगा वाटर कूलर

 

कालपी विधानसभा 220 में जनसेवा की राजनीति को नया आयाम देते हुए लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी (आशु भैया) ने एक ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी चर्चा अब पूरे मोहल्ले से लेकर क्षेत्र में हो रही है।
भीषण गर्मी में जहां आम जनमानस बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं, वहीं सदर बाजार स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी (फ्रीजर)का स्थायी इंतजाम कर दिया गया है।*

यह कार्य क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के अथक सहयोग और मार्गदर्शन में पूरा हुआ, लेकिन जमीन पर इसे साकार करने में अपनी दरियादिली दिखाते हुए आशु भैया की सक्रियता और तत्परता साफ दिखाई देती है।*
मंदिर में आने वाले अनन्य भक्त एवं श्रद्धालु, दुकानदार और राहगीर अब चिलचिलाती धूप में भी ठंडे पानी से राहत पा रहे हैं।

महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पुरवार, पुजारी रवि दीक्षित, रविंद्र पुरवार,(लक्ष्मण प्रसाद साहू उर्फ़ मेवा लाल साहू)लखन लाल द्विवेदी,अमित अग्रवाल, कपिल दिक्षित, रामू द्विवेदी, (चरण सेवक सुरेश साहू), अंकित अग्रवाल, बच्चू गुप्ता,पिंटू द्विवेदी रविकांत पुरवार,राम जी द्विवेदी, पवन विश्वकर्मा, अभिषेक साहू, दिनकर पुरवार, छुनन साहू,प्रदीप द्विवेदी, राहुल बिश्नोई, आदि सदस्यों ने खुलकर आभार जताते हुए कहा कि जब-जब महादेव मंदिर को जरूरत पड़ी,तब पिता, पुत्र सबसे पहले खड़े नजर आए।*
यह वाटर कूलर केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशील सोच का प्रमाण है।*

स्थानीय लोगों के बीच यह संदेश भी तेजी से तूफान की तरह फैल रहा है कि आशीष चतुर्वेदी सिर्फ नाम के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाले नेता हैं। छोटे लेकिन असरदार जनहित कार्यों के जरिए उन्होंने यह साबित कर दिया है कि असली राजनीति वही है, जो सीधे जनता को राहत दे।*

महादेव मंदिर परिसर में लगी यह सुविधा अब लोगों के लिए राहत का केंद्र बन चुकी है।श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और मुस्कान इस बात का संकेत है कि यह पहल कितनी जरूरी और प्रभावी थी।*

कालपी में अब चर्चा सिर्फ एक ही नाम की—आशु भैया, जो हर जरूरत पर सबसे आगे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें