मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026–27 के अंतर्गत करें आवेदन

 

कानपुर देहात जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सत्र 2026–27 के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में संचालित निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के ऐसे छात्र/छात्राएं जो UPSC/CPCS, NDA/CDS, NEET/JEE, SSC, UPSI, AIRFORCE एवं अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तथा आगामी परीक्षाओं में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समाज कल्याण कार्यालय, कमरा संख्या 06, माती, अकबरपुर, कानपुर देहात में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र दिनांक 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के अनुसार निम्नलिखित कोर्सों हेतु निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी— UPSC/UPPCS – स्नातक अंतिम वर्ष / स्नातक उत्तीर्ण NDA/CDS, SSC, UPSI, AIRFORCE एवं अन्य एक दिवसीय परीक्षाएं – न्यूनतम इंटरमीडिएट / अधिकतम स्नातक NEET – इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Biology) उत्तीर्ण/अध्ययनरत JEE – इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग (Mathematics) उत्तीर्ण/अध्ययनरत जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें