श्रमिकों के हित में प्रशासन सक्रिय, फैक्ट्रियों में हेल्पलाइन नंबर व शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में शुक्रवार को श्रमिकों के हितों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने गठित टीमों को निर्देश दिए कि वे जिले की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों का भ्रमण कर उद्यमियों और श्रमिकों से सीधे संवाद स्थापित करें। साथ ही श्रमिकों को श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं, न्यूनतम मजदूरी दरों तथा शासन द्वारा संचालित सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों एवं कारखानों में न्यूनतम मजदूरी दरों की सूची, हेल्पलाइन नंबर 9984361936 एवं 7054835123 तथा शिकायत पेटिका अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए, ताकि श्रमिक अपनी समस्याएं और शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें