थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट की घटना में प्रकाश में आये 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

कानपुर देहात –  अवगत कराना है कि जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना गजनेर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए, दिनांक 26/04/2026 को वादी श्री राजबल्लभ परिहार पुत्र मनीराम सिंह परिहार निवासी शाहजहाँपुर निनाया थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात द्वारा ग्राम जिगनी का पुरवा स्थित अपनी दुकान को बन्द करके मोटर साइकिल से घर जाते समय रास्ते में रायपुर गजनेर रोड से गाँव शाहजहाँपुर निनाया की तरफ मुडते ही सामने खडी काले रंग की बुलेट पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा गिराकर धारदार चाकू से हमला कर ज्वैलरी का बैग छीनने का प्रयास करने तथा जेब से करीब 20,000/-रुपये व अन्य सामान लूट लेने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना गजनेर पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण से पूछताछ एवं विवेचना के क्रम में अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र राजनारायन निवासी चैनापुर थाना रेउना कानपुर नगर का नाम प्रकाश में लाया गया था । मुकदमा उपरोक्त में थाना गजनेर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 15.05.2026 को अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनापुर थाना रेउना जनपद कानपुर नगर को मूसानगर रोड पर जोधेपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें