कानपुर देहात – जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड/निर्माण खंड-1 की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना के संबंध में बैठक कलेक्टेªट में की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में मा0 जनप्रतिनिधियों से प्रस्तावित विकास कार्यो के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने तथा प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।









