एसपी के निर्देश को पालन करने के लिए प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर जमकर पेच कसे

कालपी जालौन – प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में तथा समस्त पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर निर्देश दिए।
गुरुवार के दिन कोतवाली कालपी के अतिथि ग्रह में आयोजित पुलिस स्टाफ की बैठक पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों का साक्षरता से पालन करने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने मौजूद पुलिस स्टाफ के पेच कसते हुए कहाकि सभी लोग अपने क्षेत्र में दिशा निर्देश के तहत जिम्मेदारी समझते हुए जनता के बीच कार्यों के प्रति खरे उतरने के निर्देश दिए उन्होंने प्रत्येक हल्का इंचार्जो एवं चौकी प्रभारी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके क्षेत्र में यदि अपराध घटित हुआ तो ऐसे प्रभारी बक्से नहीं जाएंगे उन्होंने महिला पटल आइजीआरएस एवं सर्विलांस पटल तथा अधिकारियों के द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्रों एवं तहसील दिवस थाना दिवस के पत्रों की गहन जांच की जांच दौरान लंबित पाए गए शिकायती पत्रों में नाराज़गी जाहिर करते हुए समय के अंतर्गत निस्तारण कर जांच आख्या सहित संबंधित पटल में भेजने के निर्देश दिए साथ में विवेचना में वांछित चल रहे अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर विवेचनाओं को खत्म करने के निर्देश दिए सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में सदैव अमन शांति बनाए रखने के निर्देश दिए साथ में संबंधित क्षेत्र के आने वाले फरियादियों की शिकायतों को तत्काल सुनकर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए मौके में अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक शैलेश कुमार उप निरीक्षक ओंकार सिंह उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कार्यालय लेखाकार राम सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह मुंशी महिला सिपाही विनीता कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित वर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेंद्र मिश्रा मुंशी वीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें