कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना शिवली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्रजेश पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम बसैही थाना शिवली को ककरमऊ नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।









