थाना सट्टी के अर्ध-वार्षिक निरीक्षण में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

कानपुर देहात। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में थाना सट्टी का अर्ध-वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, एंटी-रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, नियुक्ति एवं ड्यूटी रजिस्टर सहित जनशिकायत रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आगंतुकों और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने थाना परिसर में बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और प्रसाधन सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर थाना कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग और नए कानूनी प्रावधानों के संबंध में ब्रीफिंग दी गई। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत अरेस्ट मेमो तैयार करने की प्रक्रिया, यक्ष ऐप एवं ई-साक्ष्य पोर्टल के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें