झींझक कानपुर देहात। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद झीझक के चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू तिवारी के पिता पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी ने फीता काटकर किया। नगर पालिका परिषद झीझक के छोटा चौराहा बैलाही बाजार झीझक मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय एकता प्रदर्शनी व जलपरी मेला का आयोजन किया गया। करीब एक माह तक चलने वाले मेला व प्रदर्शनी का शुभारम्भ पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी ने फीता काट कर किया। उदघाटन अवसर पर पूर्व चेयरमैन ने कहा कि इस समय गर्मियों की छुट्टी चल रही है सभी बच्चे आराम से झूला ड्रैगन मिकी माउस जलपरी तथा खिलौने का आनंद लेकर अपना मनोरंजन करेंगे। छुट्टियों के दिनों में बच्चो के मनोरंजन के लिए नुमाइश मेला एक अच्छा साधन है। पूरे वर्ष बच्चे पढ़ाई के तनाव में रहते है मेले मे बच्चे मनोरंजन कर खुश होंगे कस्बे के लोग परिवार सहित आकर अपना मनोरंजन कर सकेंगे। प्रदर्शनी के आयोजक रवी सिंह ने कहा कि अबकी बार नुमाइश में जलपरी सहित कई तरह के झूले मिक्की माउस ब्रेक डांस तथा बुर्ज खलीफा आसमानी झूला सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई है। बच्चो से लेकर महिलाओं का सामान आसानी और सस्ते दाम में उपलब्ध है।इस सीजन के मेले में जलपरी लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।शुभारम्भ के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी, केके सिंह चौहान, राजू सिंह, रवि सिंह, रिक्की सिंह,मिलन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










