कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टाॅप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की समीक्षा बैठक आहूत की गयी साथ ही समस्त योजनाओं की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं से संबंधित संज्ञानित मामलों में पीड़िताओं/नाबालिक बालक/बालिकाओं का तत्काल चिकित्सीय स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बाल विवाह रोकथाम के अन्तर्गत प्राप्त मामलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के साथ पत्राचार कर पीड़िताओं को लाभ परक योजनाओं से जोड़ा जाये। अपर जिला अधिकारी(प्रशासन) द्वारा बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जनपद स्तर, ब्लाॅक स्तर ,वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का गठन है। वार्ड/ग्राम स्तर पर गठित समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी है। समिति की बैठक के माध्यम से विभागीय योजनाओं जैसे-उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना का प्रचार-प्रसार किया जाता है एवं संदर्भित योजना में लाभार्थी का आवेदन कराया जाता है। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, श्रम प्रवर्तन कार्यालय, मानव तस्करी सेल एवं थाने के पुलिस बाल कल्याण अधिकारी के समन्वय से बाल श्रम अभियान एवं बाल तस्करी अभियान चलाया जाता है।
उपरोक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला क्रीडाधिकारी, जिला कौशल विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल विकास अधिकारी (अकबरपुर) सदस्य बाल कल्याण अधिकारी/किशोर न्याय बोर्ड, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एण्टी ह्मूमेन ट्रैफिकिंग इकाई, संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षाधिकारी, सेंटर मैनेजर वन स्टाॅप सेंटर, जिला मिशन समन्वयक, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










