पुखरायां भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख बाईपास में सैनिक मैरिज हॉल के सामने आज रविवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे पैदल सड़क पार कर रहे युवक रियाज शाह पुत्र नफीस शाह उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी जनपद जालौन को झांसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक कानपुर की साइड जाने वाले रोड में हवा में उछल कर गिरा आनन फानन में मौके पर पहुंचे पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा काशिफ खान ने अपनी टीम के साथ युवक को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया जहां मौजूद डॉक्टर राजवीर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया डॉक्टर राजवीर ने बताया कि युवक के पैर और हाथ में फ्रैक्चर है एवं सर में भी काफी ज्यादा चोट है विदित हो कि युवक अपनी ननिहाल अब्दुल कलाम नगर पुखरायां में आया जिसे लेने के लिए उसके पिता आए थे और वो अपनी गाड़ी से सड़क पर खड़े थे और युवक अपने पिता के पास जाने के लिए पैदल सड़क पार कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया











