कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।










