कांग्रेस के समर्थन से तमिलनाडु में सरकार बनने पर कांग्रेसी खुश।

कानपुर देहात। तमिलनाडु में द्रमुक सरकार गिरने व टी वी के पार्टी जिसका समर्थन कांग्रेस पार्टी ने किया और जोसेफ विजय का राज तिलक हुआ। इस पर कानपुर देहात के कांग्रेस जनो ने जहां हाई कमान की सूझबूझ को ही नहीं बल्कि उ प्र के कांग्रेस पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व सेवादल अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय लक्ष्मी नारायण दीक्षित व सभी अन्य फेन्टलो को बधाई दीऔर कहा कि पांच पार्टियों का गठबंधन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय जी को पूरे पांच साल तक तिलक लगा कर ये पांच पार्टियां पाण्डव के रूप में विजय रथ को जहां तमिलनाडु का एतिहासिक विकास करायेगी वहीं यह रथ 2027 में उ प्र की धरती पर उतर कर कांग्रेस के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगी। मालूम हो कि केरल में भी कांग्रेस की सहभागिता से सरकार बनने जा रही है। इसी खुशी में जिलाध्यक्ष कानपुर देहात अम्बरीष सिंह गौर पूर्व अध्यक्ष नरेश कटियार सेवादल से राम अवतार दीक्षित अशोक शुक्ला राजेश तिवारी पीसीसी सगीर अहमद मनोरमा शंखवार राधेश्याम सुनील पांडेय अजय यादव सहित देहात कांग्रेस के किरदारों ने खड़गे सोनिया राहुल प्रियंका सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई को खुशी के साथ बधाई व धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें