विभिन्न योजनान्तर्गत निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों के चयन हेतु दिनांक 11 मई को होगी ई-लाॅटरी

 

कानपुर देहात  उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजना के अन्तर्गत उर्द,मूंग,अरहर एवं सावां कोदो,रागी,तिल, धान,ढैंचा आदि बीजों के मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टलहतपबनसजनतमण्नचण्हवअण्पद के माध्यम से आवेदन/बुंिकग करने हेतु दिनांक 22.04.2026 से 10.05.2026 तक पोर्टल खोला गया था जिसमें कृषको द्वारा पोर्टल के माध्यम से की गयी बुंकिंग पर जिलाधिकारी महोदय, कानपुर देहात की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा दिनांक 11.05.2026 (सोमवार) को अपरान्हः 12ः30 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित ई-लाॅटरी द्वारा लाभार्थी चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जायेगा। लाभार्थी का चयन पोर्टल द्वारा स्वतः कर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित लाभार्थी को कन्फर्म होने/लाभार्थी चयन के सम्बन्ध में तत्समय स्वतः पोर्टल से पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जायेगा। निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु आवेदन करने वाले कृषक भाईयों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पारदर्शी ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें