भारत सरकार द्वारा स्वजन गणना की सहभागिता में मंत्री अजीत पाल

डेरापुर कानपुर देहात। भारत सरकार द्वारा संचालित स्व जनगणना योजना जहां पूरे देश में लागू है वही उत्तर प्रदेश में भी जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी बढ़ चढकर अपनी जिम्मेदारी के साथ सहभागिता निभा रहे हैं मालूम हो कि सिकंदरा विधानसभा के विधायक और राज्य मंत्री अजीत पाल ने सभी से 7मई से 21 मई तक चलने वाली जनगणना योजना में सहभागिता निभाते हुए बताया कि यह गणना पारदर्शी जन कल्याणकारी योजना है ।इसके लिए जन सामान्य को डिजिटल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार की ऑनलाइन जानकारी दर्ज करानी पड़ेगी जिससे सरकार द्वारा भविष्य में अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके । यह 2027 के अंतर्गत पहली बार व्यापक स्तर पर घर बैठे योजना है।इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को 21मई तक गणनाकरनी होगी वहीं आगामी 22 से जिम्मेदार लोग गांव गांव उनके घरों पर पहुंचकर सही तथ्यजुटायेगे जांच करेंगे जिसकी रिपोर्ट सीधे भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। मंत्री महोदय ने समय रहते हुए सभी से जिम्मेदारी के साथ स्व जनगणना करना योजना में सहभाग करने की अपील कर बडी ईमानदारी से इस राष्ट्रीय काम में जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया