खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, घी-तेल और सुपारी के नमूने जांच को भेजे

उरई । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ०प्र० एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ० जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजारों में बिक्री किए जा रहे खाद्य तेल, घी, सुपाड़ी पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए टीम द्वारा स्थान जेल रोड पर स्थित अगस्त्य एसोसिएट से खाद्य पदार्थ सुपारी का नमूना संग्रहित किया गया व परिसर में साफ सफाई हेतु नोटिस निर्गत किया गया। एवं अनिल पुरवार सब्जी मंडी गोपाल गंज के परिसर से खाद्य पदार्थ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल ब्रांड जेमिनी संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और त्योहारों तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया