जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग सख्त

 

नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई

उरई । वरिष्ठ- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशा०/प्रर्व०) सुरेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार और सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 08 मई 2026 को परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों (जोल्हूपुर मोड़, आटा टोल प्लाजा, गोबिन्दम, मेडिकल तिराहा उरई) पर नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज की गई कार्रवाई के दौरान कुल 14 वाहनों को ‘‘नो-पार्किंग’’ जोन में खड़ा पाया गया। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशा०/प्रर्व०) सुरेश कुमार ने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। आज 14 वाहनों पर की गई यह कार्रवाई एक संदेश है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
परिवहन विभाग सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील करता है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों पर अवैध पार्किंग से बचें ताकि आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया