राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर परिवार न्यायालय में हुई अहम बैठक

उरई। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.05.2026 को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये अध्यक्ष / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत परिवार न्यायालय  प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की पंचम बैठक नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय / परामर्शदाता केन्द्र, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आयोजित की गयी। जिसमें  प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई  मनोज कुमार सिंह गौतम के कुशल निर्देशन में तथा अध्यक्ष / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत परिवार न्यायालय प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की पंचम बैठक आयोजित की गयी। जिसमें अध्यक्ष/ नोडल अधिकारी  प्रवीण कुमार पाण्डेय द्वारा लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये कि अधिक से अधिक पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादों में पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का प्रयास करें, जिससे अधिक संख्या में पारिवारिक / वैवाहिक एवं भरण पोषण वादो को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके। बैठक में उपस्थित परामर्शदाता,  के०के० प्रजपाति, सदस्य / मध्यस्थ  सुलेखा सिंह द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियों न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मीडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके।  के०के० प्रजापति द्वारा बताया गया कि 04 मामलो में तथा मध्यस्थ  सुलेखा सिंह द्वारा बताया गया कि 02 मामलो में पक्षकारो के मध्य सफलतापूर्वक समझौता कराया गया।
बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
उक्त बैठक में सदर मुंसरिम काजी वसीम उल्ला, एव विद्वान अधिवक्तागण रामजी शाक्य,  अंशुमान दीक्षित,  आंकाक्षा पटेल,  निकिता,  ज्योति त्रिपाठी, श्यामजीवन त्रिपाठी,  अनिल कुमार उर्फ मुन्ना एवं न्यायालय कर्मचारी  महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें