कानपुर देहात शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD), 2026 के पूर्व आयुष मंत्रालय के “Yoga 365″ अभियान के हिस्से के रूप में 100 Days Free Live Yoga Sessions” के प्रदेश विशिष्ट सफल आयोजन हेतु 14-दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम (https://moa.habit.yoga?ref=Utterpradesh) अथवा समर्पित टोल फ्री नम्बर 18003157008 माध्यम से पंजीकरण कर जन भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से इस जानकारी को विभिन्न स्तरों जैसे जनपदीय शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय निकायों तक व्यापक रूप से प्रसारित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD), 2026 के पूर्व आयुष मंत्रालय के”Yoga 365″ अभियान के हिस्से के रूप में 100 Days Free Live Yoga Sessions” के सफल आयोजन हेतु 14-दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश विशिष्ट लिंक (https://moa.habit.yoga?ref=Utterpradesh ) अथवा समर्पित टोल फ्री नम्बर 18003157008 के माध्यम से पंजीकरण कर जन भागीदारी सुनिश्चित कराये। उक्त के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु नोडल अधिकारी (योग दिवस) जनपद कानपुर देहात (डॉ० अमित सोनी, चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रूरा, कानपुर देहात) के मोबाइल नम्बर-9451067933 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।








