पुलिस पर फायरिंग के बाद दो बदमाश घायल, तमंचा, नकदी और जेवरात बरामद

कानपुर देहात में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लूट, छिनैती और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
घटना 5-6 मई 2026 की रात की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक बिना नंबर प्लेट की सफेद औरा कार में संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने नैनपुर पुलिया के पास वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि अन्य दो बदमाश खेतों की ओर भागते हुए पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए, क्योंकि एक गोली उनके कान के पास से गुजर गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण यादव, शिवम पाल उर्फ ज्वाला सिंह, देशराज और अर्पित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 देशी तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, 46,800 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, लॉक कटर सहित अन्य औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये गिरोह 1-2 मई की रात राजपुर क्षेत्र में एक महिला से तमंचे के बल पर जेवर लूटने की घटना में शामिल था। इस संबंध में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही









