लखनऊ सोमवार को 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल चुनाव में प्राप्त सफलता पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक के प्रारंभ में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा प्रभावी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस उपलब्धि से पार्टी की जनस्वीकृति और मजबूत हुई है तथा देशभर में संगठन को नई ऊर्जा मिली है।
कैबिनेट के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, मार्गदर्शन और चुनावी अभियान में सक्रिय भागीदारी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों में परिलक्षित हुआ। उन्होंने इसे जनविश्वास और सुशासन की नीतियों की जीत बताया।









