कानपुर देहात। थाना शिवली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर एक युवक से ₹96,300 की धोखाधड़ी कर ली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम औंगी निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामसेवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के बदले पैसे कमाने का झांसा दिया गया। झांसे में आकर पीड़ित ने कुल ₹96,300 की धनराशि ट्रांसफर कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 4 मार्च 2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹30,313.75 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। शेष धनराशि की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने संतोष जताते हुए टीम का आभार व्यक्त किया है।
साइबर सलाह:
यदि आपके साथ भी ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।








