जनपद न्यायाधीश ने राजकीय बाल गृह (बालिका), स्वरूपनगर कानपुर नगर का किया औचक निरीक्षण

 

कानपुर देहात  रविन्द्र सिंह  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा राजकीय बाल गृह (बालिका), स्वरूपनगर कानपुर नगर का आज औचक निरीक्षण किया गया।
दौरान निरीक्षण रविन्द्र सिंह  द्वारा गृह की साफ-सफाई, रहने-खाने एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं के बारे में विस्तृत जाँच की गयी व समस्त बालिकाओं से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना एवं बालिकाओं द्वारा मेंहदी, हस्तकला से तैयार प्रोजेक्ट की सराहना की।
इस दौरान  शरद त्रिपाटी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट,  नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात एवं  मोनिका पाल, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, कानपुर देहात उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें