कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का निष्पक्ष, समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास लगातार जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें