औरैया-जालौन मार्ग पर ट्रक ने मारी पीछे से ईंटा लादे ट्रैक्टर को टक्कर हुआ हादसा

कुठौंद जालौन -औरैया-जालौन मार्ग पर ग्राम दौन- बिचौली के पास एक सड़क हादसे ने कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ईंटा से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक नम्बर UP93CT6288 ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली मौके पर ही पलट गई और उसमें लदी ईंटा सड़क पर फैल गईं।
घटना के उपरांत ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि ट्रैक्टर चालक सचिन अवस्थी पुत्र राजेश अवस्थी निवासी लौना थाना कोतवाली जालौन के सामान्य चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए उपचार हेतु जालौन अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर के मालिक उमेश सिंह निवासी हथैरी थाना कोतवाली जालौन बताए गए हैं।
र्दुघटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक हर्ष वर्धन त्रिपाठी को घटनास्थल के लिए रवाना किया। उप निरीक्षक हर्ष वर्धन त्रिपाठी अपने सहयोगी हमराही ब्रजेश कुमार के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
मौके पर पहुंचकर उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपनी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए सबसे पहले यातायात को व्यवस्थित कराया। सड़क पर बिखरी ईंटों को हटवाने की व्यवस्था की गई। जिससे आवागमन शीघ्र ही सामान्य हो सका। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी को फैलने नहीं दिया।
पुलिस की तत्परता और कुशल प्रबंधन के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और मार्ग पर स्थित शीघ्र समान्यन हो गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें