चुनावी घोषणा 22 मई को की गई यह भ्रामक है – तहसील अध्यक्ष कुलदीप तिवारी

शिवली कानपुर देहात। लॉयर्स एसोसिएशन तहसील मैथा द्वारा अभी तक कोई चुनावी प्रक्रिया एवं तिथियां घोषित नहीं की गई है। बार काउंसिल पंजीकरण संस्था के बायलाज एवं बार काउंसिल के बायलाज के अनुसार नियमित दो वर्षीय अवधि का चुनाव है। कुछ कतिपय व्यक्तियों द्वारा चुनावी घोषणा 22 मई2026 के लिए की गई थी जो भ्रामक है। उक्त बात लॉयर्स एसोसिएशन मैथा तहसील अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताई।
मैथा तहसील के लॉयर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा ने बताया कि 28 अप्रैल को लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा नवागंतुक उपजिलाधिकारी के साथ परिचय बैठक आहूत की गई थी एवं अधिवक्ता समिति अकबरपुर के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया था जिसमें सभी अधिवक्ता साथियों ने भाग लिया था इसके उपरांत कोई निर्णय नहीं लिया गया ना ही कोई प्रस्ताव कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वर्तमान कमेटी द्वारा बायलाज नवीनीकरण के लिए फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स कानपुर मंडल में नवीनीकरण प्रस्तुत कर दिया जिस पर समिति संस्था विरोधी कतिपय व्यक्तियों द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है जिस पर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष कुलदीप तिवारी को नोटिस 15 दिवस में स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया है। जब तक बायलाज में कोई संशोधन न किया जाए तब तक एक वर्षीय चुनाव की घोषणा करना समिति के किसी भी सदस्य के द्वारा अवैधानिक होगा एवं समिति द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी तथा संस्था द्वारा संस्था विरोधी कतिपय सदस्यों को चिन्हित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी तथा संस्था द्वारा संस्था विरोधी कतिपय सदस्यों को चिन्हित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। वर्तमान कमेटी द्वारा अभी तक कोई चुनावी प्रक्रिया एवं तिथियां घोषित नहीं की गई है‌। लायर्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने कहा कि मई माह में आम सभा की बैठक बुलाकर सदन की आम सहमति एवं राय के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें