मूसानगर पुलिस की कार्रवाई: घर में चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी बरामद

 कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मूसानगर पुलिस ने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
28 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जुनैदापुर मोड़ के पास से अभियुक्त आवेश कुमार (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम जुनैदापुर थाना मूसानगर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के कुल ₹5320 बरामद किए गए, जिनमें ₹1200 एक घटना से तथा ₹4120 दूसरी घटना से संबंधित पाए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना मूसानगर में पहले से चोरी के मामलों में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद दोनों मामलों में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग तिथियों में ग्राम गुढ़ा और खिरियनपुरवा में घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें