कानपुर देहात में आज 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने एएचटीयू प्रभारी एवं थानाध्यक्ष अमिता वर्मा को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) उनकी वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवा के लिए प्रदान किया गया था।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अमिता वर्मा की सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य पुलिस कर्मी भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अमिता वर्मा ने पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।











