ईको और ऑटो की जोरदार टक्कर से मामा भांजी की हुई मौत आठ घायल मचा कोहराम

 

शिवली कानपुर देहात। बुधवार की सुबह रूरा मोड़ के पास शिवली रसूलाबाद मार्ग पर ऑटो व ईको के बीच आमने सामने हुई भिड़ंत में भांजी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मामा ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया तथा आठ लोग घायल हो गए। टक्कर होने से ऑटो सड़क के नीचे जा गिरा।चीख पुकार सुनकर दौड़े राहगीरों व किसानों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल ने सभी घायलों को उपचार के लिए शिवली अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है तथा मामूली रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है। मामा भांजे की मौत की खबर लगते ही परिजनों के बीच कोहरा मच गया। पुलिस में घटना की सूचना दर्ज कर बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मृतक युवक के शव का कानपुर नगर में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
बुधवार की सुबह शिवली रसूलाबाद मार्ग पर रूरा मोड़ के पास ऑटो व ईको के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में हर तरफ चीख पुकार मच गई मौके से निकल रहे राहगीरों ने सड़क के नीचे पड़े ऑटो में फंसे लोगों को काफी में मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को उपचार के लिए शिवली अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर ऑटो सवार सृष्टि पुत्री गोलू उर्फ विवेक निवासी हिरमी थाना बिधूना को मृत घोषित कर दिया। जबकि ऑटो सवार गंभीर रूप से घायल शिक्षिका रीता कटियार निवासी कल्याणपुर सोनी पत्नी संजय संजय पुत्र अज्ञात निवासी गणेशपुर थाना शिवली गोलू सविता पुत्र सुनील सविता निवासी बिरहुन थाना रसूलाबाद एवं ईको सवार रामबाबू निवासी एहरवाकटरा का प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है जबकि मामूली रूप से घायल मोहिनी पुत्री संजय उमा पत्नी रामबाबू सीमा पुत्री रामबाबू ऑटो चालक शाहरुख का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है।हैलट अस्पताल जाते समय रास्ते में गंभीर रूप से घायल गोलू सविता पुत्र सुनील सविता निवासी बिरहुन ने भी दम तोड़ दिया। अहरवा कटरा निवासी सीमा ने बताया कि वह अपने पिता रामबाबू एवं मां उमा को लेकर ईको गाड़ी से मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल कानपुर जा रही थी वहीं ऑटो चालक शाहरुख ने बताया कि वह अपने दोस्त मृतक गोलू सविता की ससुराल कानपुर घूमने गया था साथ में गोलू की भाजी सृष्टि भी थी। वापस घर जाते समय उसने रास्ते में अन्य सवारियां भी बिठा ली थी। मामा भांजी की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे मृतक गोलू सविता के पिता सुनील सविता मां सुनीता भाई रवि लवकुश सनी सोनू रोहित मोहित राहुल कौशल प्रांशु बहनें प्रियंका राखी सीलम रूबी एवं दादा रामसरन व मृतिका सृष्टि की मां सीलम का रो रो कर बुरा हाल था। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए कानपुर अस्पताल भेज दिया गया है तथा बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि मृतक गोलू सविता के शव का पंचनामा कानपुर अस्पताल में भरा जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें