झींझक कस्बा में किराए पर रह रहे सेना के जवान का खून से लथपथ मिला शव मचा हड़प्पा

 

झींझक कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के कस्बा झींझक में उसे समय सनसनी फैल गई जब किराए के मकान के अंदर सेना के जवान का खून से लथपथ शव मिला घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही चीख पुकार मच गई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौके ।पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी मृतक की पहचान शिवेंद्र सिंह चौहान 36वर्ष पुत्र अतर सिंह निवासी मुरलीपुर कंचौसी जनपद औरैया के रूप में हुई। शिवेंद्र सिंह भारतीय सेना में जवान थे और वर्तमान में महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात थे प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवेंद्र सिंह 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे झींझक कस्बे में उनकी पत्नी निधि और दो पुत्र देव प्रताप व वेद प्रताप सिंह वार्ड नंबर 16 तात्या टोपे नगर में राम सिंह राजपूत के मकान में किराए पर रहते थे आज मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के अंदर शिवेंद्र सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा मिला इतना ही नहीं पूरे मकान के अंदर खून ही खून दिखाई दे रहा था और इस बात की गवाही दे रहा था कि यहां पर खूनी वारदात हुई है घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता वह भाई मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिवार के लोग बेसुध हो गए और रो-रो कर हत्या किए जाने का आरोप लगाने लगे मृतक के भाई गोविंद सिंह ने बताया कि शिवेंद्र सिंह पिछले दो वर्षों से झींझक कस्बे में किराए के मकान में रह रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे भाई की हत्या की गई है परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि शिवेंद्र की शादी जुलाई 2013 में झींझक के खानपुर रोड निवासी राजू सिंह गौर की पुत्री निधि के साथ हुई थी घटना की सूचना प्रकार मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश वर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के साक्ष्य जुटा लिए है पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी निधि साला कुलदीप और ससुर राजू सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें