कानपुर देहात में श्रमिक आरोग्य मेला, 143 श्रमिकों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

 

कानपुर देहात श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से “श्रमिक आरोग्य मेला का आयोजन कन्सल नेरोलेक पैट लि० जैनपुर कानपुर देहात में आयोजन किया गया। इस मेले का संचालन डा० एस०एल० वर्मा द्वारा किया गया। श्रमिक आरोग्य मेले के अर्तगत 143 श्रमिकों में 141 पुरुषों व 02 महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 143 लोगों को ओ०आर०एस० पैकेट वितरित किये गये, जिसमें 92 श्रमिकों की रक्त जांच की गई। 58 लोगों की ब्लडप्रेसर की जांच की गई। श्रमिक स्किन रैसेज वाले पाये गये तथा 19 ज्वाइंट दर्द वाले श्रमिकों को दवाये वितरित की गई। इसके अतिरिक्त मधुमेह, टी.बी., नेत्र एवं दंत जांच जैसी सुविधायें उपलब्ध कराई गई। 10 लोगों के गोल्डेन कार्ड की स्क्रीनिंग की गई तथा बाकी श्रमिकों की लाइनलिस्ट बनाकर साचीज लखनऊ को प्रेषित की गयी। साथ ही, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों को पोषण, स्वच्छता, संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एस०एल० वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने सभी श्रमिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों का विशेष सहयोग रहा।
श्रमिक आरोग्य मेला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एस०एल० वर्मा, सामु०स्वा० केन्द्र अकबरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा० आई०एच० खान, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी डा० दीक्षान्त तिवारी, डा० अंकित चन्देल, लैब टेक्नीशियन जितेन्द्र इत्यादि सहित चिकित्सा टीम कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कन्सल नेरोलेक पैंट लि० जैनपुर के एच०आर० प्रबंधक सतेन्द्र सिंह, यश कुमार एवं डा० अजय सिंह तोमर द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें