रसूलाबाद कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सर्वेक्षणों में रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की संभावित उम्मीदवार नीलम कठेरिया को अन्य दावेदारों की तुलना में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। नीलम कठेरिया ने इस बढ़त को क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद बताया है।
शनिवार को नीलम कठेरिया ने प्रोफेसर संजय यादव प्रोफेसर दिग्विजय सिंह नवाब सिंह यादव लवकुश रमेश कठेरिया नाहर सिंह कठेरिया आनंद कुमार सुल्तान सिंह प्रदीप कुमार सहित दर्जनों समर्थकों के साथ तिस्ती डूडावर पलिया बर्रा थर्रा बारापुर और असालतगंज उपाध्यायन निवादा समेत कई गांवों का दौरा कर जनता से जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों पूर्व में कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रस्तावित 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख किया और कहा कि इससे गरीब और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
नीलम कठेरिया ने कहा यह सर्वेक्षण परिणाम क्षेत्र की जनता द्वारा दिया गया अपार स्नेह और आशीर्वाद है। एक स्थानीय बेटी होने के नाते मुझे हमेशा इस धरती का समर्थन मिला है जो चुनाव में भी मेरे साथ रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क बिजली और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में पार्टी की सरकार बनने पर रसूलाबाद में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।











