भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात का जन आक्रोश महिला सम्मेलन हिंदी भवन में संपन्न हुआ जिले के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजय निषाद जिला अध्यक्ष रेणुका सचान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जन आक्रोश महिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा भाजपा महिलाओं को भागीदारी देने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है भारतीय जनता पार्टी 16 एवं 17 अप्रैल को संसद में पूरे देश ने जो शर्मनाक आलोकतांत्रिक और महिला विरोधी आचरण विपक्षी गठबंधन का देखा उसकी कड़ी निंदा करती है इन दलों ने केवल संवैधानिक संशोधन या परिसीमन से जुड़े विधेयकों का विरोध नहीं किया बल्कि भारत की करोड़ों माता बहनों बेटियों के साथ विश्वासघात किया है कांग्रेस और उसके सहयोगियो द्वारा महिलाओं को संसद और विधानसभाओं से दूर रखने की साजिश फिर उजागर हो गई है उन्होंने जोर देकर कहा देश की आदमी आबादी को नीति निर्माण में हिस्सा देना कोई उपकार नहीं है बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है जिसे कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने दशको तक बंधक बनाए रखा है जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर समाजवादी पार्टी टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपने महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है महिलाओं का महिला आरक्षण बिल स्वाभाविक अधिकार है विपक्षी पार्टियों ने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है आगे आने वाले चुनाव में महिलाओं के कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के झूठ को उजागर करते हुए कहा इस परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा जबकि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा जमनारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था तब विपक्षी पार्टियों ने उसका समर्थन किया था लेकिन जब वास्तव में महिलाओं को अधिकार देने का समय आया तो विपक्षी पार्टियों की महिला विरोधी सोच खुलकर सामने आ गई राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल कोटा के भीतर धर्म आधारित आरक्षण की अंस .वैधानिक मांग उठाकर प्रक्रिया को टालने कोशिश कर रहे हैं जो तुष्टीकरण और ध्यान भटकाने का एक तकनीकी बहाना मात्र है
इस कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने हिंदी भवन से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने ‘कांग्रेस का हाथ नारी शक्ति के खिलाफ’ नाम की तख्ती लेकर मार्च किया एवं विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारे बाजी की महिला पदयात्रा की अगुवाई प्रभारी मंत्री संजय निषाद राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला जिला अध्यक्ष रेणुका सचान द्वारा की जा रही थी जिसमें चारों विधानसभाओं से आई हुई महिलाओं ने भाग लिया
पदयात्रा के बाद जिला अध्यक्ष रेणुका अध्यक्ष रेणुका सचान की अगवाई में कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों का पुतला दहन किया गया
भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम रखा गया प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने कहा भले ही विपक्षी पार्टियों द्वारा बल गिरा दिया गया हो प्रधानमंत्री मोदी की की सरकार महिलाओं के अधिकारियों के लिए महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ेगी ताकि देश की आबादी को उसका हक मिल सके कांग्रेस और उसके सहयोगियों को डर है यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो बची खुची राजनीति जमीन खिसक जाएगी टीएमसी पार्टी की भी पोल खुल गई है जो पार्टी अपने राज्य में महिलाओं की आवाज हिंसा के जरिए दबाती है ऐसे में इस ऐतिहासिक अवसर को टालना केवल विधि देरी नहीं बल्कि सामाजिक और लोकतांत्रिक प्रगति का गला घोटना है कार्यक्रम में मुख्य रूप में कार्यक्रम संयोजक कुसुम लता कटियार ब्लॉक प्रमुख उर्वशी चंदेल उपाध्यक्ष रागनी भदोरिया कृष्णा गौतम उमा द्विवेदी पूनम दिवाकर सीमा पाल सविता निषाद सुप्रिया गुप्ता पूनम आर्य दीपिका सेंगर महामंत्री बबलू शुक्ला सत्यम सिंह चौहान विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे












