कड़ी निगरानी और पुख्ता व्यवस्थाओं के बीच संपन्न होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा — जिलाधिकारी

जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशिक्षण

जालौन – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर चेकिंग, फ्रिस्किंग तथा सीसीटीवी निगरानी के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा जनपद में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 से 05:00 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके लिए जनपद में कुल 09 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज तथा गांधी इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण सजगता और समर्पण के साथ करें, ताकि जनपद में यह परीक्षा एक आदर्श एवं निष्पक्ष परीक्षा के रूप में संपन्न हो सके।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक पुलिस बल की तैनाती एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अवनीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।