उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उ०प्र० दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 की धारा-8(2) एवं उ०प्र० दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली-1963 के नियम-6 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये, जनपद में वर्ष-2026 हेतु निम्नलिखित साप्ताहिक बन्दी दिवस घोषित किये जाते है। उन्होंने बताया कि उरई नगर पालिका क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस मंगलवार, जालौन नगर पालिका क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस सोमवार, कोंच नगर पालिका क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस बुधवार, कालपी नगर पालिका क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस रविवार, माधौगढ़ टाउन एरिया क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस गुरुवार, रामपुरा टाउन एरिया क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस बुधवार, कोटरा टाउन एरिया क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस सोमवार, कदौरा टाउन एरिया क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस मंगलवार, एट टाउन एरिया क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस सोमवार, कस्बा कुठौंद क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस शुक्रवार, कस्बा जगम्मनपुर क्षेत्र में साप्ताहिक बन्दी दिवस शुक्रवार को रहेगा।
उपर्युक्त समस्त क्षेत्रो में स्थित नाईयो/हेयर ड्रेसर्स की दुकानों हेतु साप्ताहिक बन्दी दिवस गुरुवार रहेगा।
यह आदेश माह जनवरी 2026 से माह दिसम्बर 2026 तक प्रभावी रहेगा।








