कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया।
अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्देशित किया कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।








