कानपुर देहात के राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र में महीनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा था इस लीकेज के चलते घरों में भी पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था यह समस्या राजपुर के दमनपुर मार्ग वार्ड 1 पटेल नगर में अशोक कुशवाहा के घर के पास स्थित पाइपलाइन में थी लीकेज के कारण न केवल पानी बर्बाद हो रहा था बल्कि घरों तक पर्याप्त पानी भी नहीं पहुंच पा रहा था ग्रामीणों ने इस संबंध में राजपुर नगर पंचायत मे शिकायत दर्ज कराई थी शिकायत करने वालों में अशोक कुमार राजा कुशवाहा और कन्हैया कुमार शामिल थे नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी ईओ नीति त्रिपाठी ने शिकायत का संज्ञान लिया उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लीकेज को ठीक कराया मरम्मत के बाद अब घरों तक पानी की पूरी आपूर्ति हो सकेगी अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि नगर पंचायत को शिकायत मिलने पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया जाता है
संवाददाता साहिल कटियार












