जिलाधिकारी ने कानपुर देहात में #जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 

 

कानपुर देहात। आगामी #जनगणना2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक संपादित करने के उद्देश्य से प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी कपिल सिंह द्वारा प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज, बारा (अकबरपुर) में दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए जनगणना के राष्ट्रीय महत्व, प्रशासनिक उपयोगिता एवं इस कार्य की संवेदनशीलता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध जनगणना से ही शासन को जनसंख्या की वास्तविक स्थिति, आवासीय संरचना, संसाधनों की उपलब्धता तथा नागरिक सुविधाओं की आवश्यकता का सही आकलन प्राप्त होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य वितरण, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतः प्रगणकों और सुपरवाइजर्स का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वे प्रत्येक मकान, परिवार और नागरिक का विवरण पूर्ण शुद्धता एवं सावधानी के साथ दर्ज करें। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का पूर्ण उपयोग करते हुए निर्धारित प्रारूपों, प्रपत्रों एवं डिजिटल माध्यमों का सही प्रयोग करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें। जनगणना प्रथम चरण की समय-सीमा जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व नागरिकों की सुविधा हेतु 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर्स निर्धारित समय-सारणी का पालन करें, क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल अपने पर्यवेक्षक को दें। प्रशासन की तैयारियां जनपद स्तर पर जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से सभी संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि कार्य में एकरूपता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि जनपद कानपुर देहात जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा और सटीक आंकड़ों के माध्यम से विकास की नई दिशा तय करेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, विद्यालय के प्रबंधक, तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मित्र, खंड शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर, जनगणना नोडल अधिकारी वर्तिका गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण व प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।