उरई। सड़क सुरक्षा के द्वितीय दिवस पर रामेश्वर चौराहा उरई में हेलमेट वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से चलाया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों एवं दोपहिया वाहन चालकों को कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें।
अभियान में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार वर्मा एवं प्रभारी यातायात वीर बहादुर सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम का आयोजन जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी के डायरेक्टर्स संतोष कुमार निरंजन और अनुभव निरंजन (एमडी) के नेतृत्व में किया गया।
अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं।








