शिकायतों से संबंधित जिम्मेदार समय से निस्तारण करें- मनोज कुमार सिंह

कालपी जालौन – उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता तथा अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस आयोजित किया गया वहीं 14 फरियादियों के द्वारा अलग-अलग शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
शनिवार के दिन तहसील कालपी सभागार आयोजित संपूर्ण तहसील दिवस पर अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने मौजूद अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाकर कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की बहाने बाजी को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा प्रत्येक शिकायत को गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें उन्होंने शिकायतों से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाकर कहा कि सरकार से वेतन लेते हो तो अपनी जिम्मेदारियां को वखूबी से निर्वाहन कर अपने कार्यों के प्रति सदैव खड़े व करने के कड़े निर्देश दिए वही गढ़वा निवासी संतोष पुत्र भूरे ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि मेरी आराजी जमीन पर विपक्षी दबंग लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं कब्जे को हटाए जाने की माग की आदि फरियादियों ने अपनी अपनी पीड़ा को सुना कर समस्या निस्तारण किए जाने की गुहार लगायी मौके में सीओ अवधेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार पालिका अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल विद्युत सहायक अभियंता कालपी धर्मेंद्र सचान विद्युत सहायक अभियंता कदौरा जितेंद्र प्रसाद जल संस्थान अवर अभियंता वासिद अली जल निगम से सिद्धनाथ त्रिपाठी एडियो पंचायत कदौरा द्वारका प्रसाद गुप्ता कोतवाली कालपी अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार आटा उप निरीक्षक सचिन शुक्ला कदौरा उप निरीक्षक शिवाज सिंह चुरखी थाना उप निरीक्षक दिनेश सिंह सिरसा कलार थाना उप निरीक्षक राम लखन यादव राजस्व निरीक्षक कुंवर हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें