220 केवी लाइन पर कार्य के चलते 132 व 33 केवी उपकेंद्रों की सप्लाई बंद
कालपी (जालौन) नगर में रविवार, 19 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 220 केवी डकोर-महेवा (400) लाइन पर स्ट्रिंगिंग कार्य कराए जाने के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सचान ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33 केवी उपकेंद्र कालपी से जुड़ी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त 132 केवी उपकेंद्र कालपी में भी सुबह 10 बजे से संभावित रूप से दोपहर 1 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहने की संभावना है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।










