कालपी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

 

पदयात्रा व मानव श्रृंखला के जरिए छात्राओं ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

कालपी (जालौन)। शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार हेतु कालपी कॉलेज में शनिवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. मधुप्रभा तिवारी ने की, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला, स्लोगन लेखन, लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया। इस दौरान शिक्षिका डॉ. राधारानी श्रीवास्तव एवं डॉ. कीर्ति पुरखार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को समाज में सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।
अभियान के समर्थन में कॉलेज की शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके साथ ही नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऊषा शुक्ला, नगर अध्यक्ष न्योति शर्मा, नगर उपाध्यक्ष आशा देवी एवं मंजू स्वर्णकार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया।
अंत में महिला आरक्षण अधिनियम-2023 को सशक्त बनाने हेतु सभी ने शपथ लेकर महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

आर. एन. शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें