जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उद्यमियों-व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी कर उनकी समस्याओं पर की चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर देहात – आज दिनांक 17.04.2026 को जिलाधिकारी महोदय श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेंद्र पांडे की सक्रिय सहभागिता रही। जिलाधिकारी महोदय कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा संयुक्त रूप से उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं मांगों पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी महोदय ने समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, सड़कों एवं नालियों की मरम्मत तथा अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे द्वारा अतिक्रमण हटाने, औद्योगिक क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आने देने के संबंध में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।बैठक में आईटीआई पास युवाओं को उद्योगों में अप्रेंटिसशिप से जोड़ने, जैनपुर यूपीएसआईडीसी में साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने, अकबरपुर कोतवाली के पास सर्विस रोड निर्माण तथा कानपुर-अकबरपुर-रूरा मार्ग पर रोडवेज एवं सीएनजी बसों के संचालन जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग प्रभात कुमार, उपायुक्त राज्यकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, उद्यमी एवं व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें