ओलावृष्टि से तबाह फसलें, मुआवजे की मांग पर किसानों का प्रदर्शन — बड़े आंदोलन की चेतावनी

कानपुर देहात – हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
इसी समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष ठाकुर आयुष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने अपनी मांगों को बुलंद करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से उनकी पूरी फसल नष्ट हो चुकी है, ऐसे में सरकार तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो वे हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर आयुष सिंह ने कहा कि किसान पहले ही महंगाई और लागत के बोझ से दबा हुआ है, और अब इस प्राकृतिक आपदा ने उसकी कमर तोड़ दी है। ऐसे में सरकार को तुरंत राहत पहुंचानी चाहिए।
किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर फसल नुकसान का सर्वे कराने और जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों को राहत कब तक पहुंचाता है, क्योंकि किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें