गेहूं खरीद में कोई बाधा नहीं जालौन में 1 लाख 83 हजार वारदाना उपलब्ध, जिलाधिकारी की सघन निगरानी

 

हर केंद्र पर पर्याप्त बोरी  छाया-पेयजल व पारदर्शी खरीद के निर्देश, किसानों को मिलेगा त्वरित लाभ

 जालौन  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कैंप कार्यालय से संचालित गेहूं क्रय केंद्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर वारदाना (बोरी) की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में वर्तमान में 1 लाख 83 हजार वारदाना उपलब्ध हैं, जिससे खरीद कार्य निर्बाध रूप से संचालित है।समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि उपलब्ध वारदाना में मार्केटिंग, पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई एजंसियों के पास पर्याप्त भंडारण है, जिससे किसानों से गेहूं खरीद में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर वारदाना की उपलब्धता, गेहूं उठान की स्थिति तथा किसानों के लिए छाया, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने रामपुरा स्थित केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक तौल एवं पंजीकरण यंत्र को तत्काल अद्यतन कराने के निर्देश दिए, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए और किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गेहूं खरीद केवल खसरा देखकर न की जाए, बल्कि प्रत्येक किसान की किसान पंजीकरण पहचान संख्या के आधार पर शत-प्रतिशत सत्यापन कर ही खरीद सुनिश्चित की जाए। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और वास्तविक किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप गेहूं खरीद कार्य को संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपादित करें, ताकि किसानों को बिना किसी असुविधा के समय पर भुगतान एवं सुविधा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय आदि सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें