जालौन में पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण, 22 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन

जालौन जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि जिला निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना के क्रम में जालौन की समस्त ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली का निम्नांकित समय के अनुसार वृहद पुनरीक्षण किया जायेगा मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन ,मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग,मतदाता क्रमांकन ,SVN आवंटन,मतदाता सूची की डाउनलोडिंग,फोटो प्रतियां कराने आदि 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक,निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को  जालौन के समस्त विकास खण्डों (रामपुरा, कुठौन्द, माधौगढ़ नदीगांव, जालौन, महेवा, कदौरा डकोर, कोंच) की निर्वाचक नामावली का बृहद् पुनरीक्षण आयोग के कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यकम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यकम प्रदर्शित किया जायेगा,निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के बृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें