कानपुर देहात महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समर्पित अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात के सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
कार्यक्रम के दौरान कुल 42 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें टीम द्वारा काउंसलिंग और समझाइश के बाद 4 परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इसके बाद संबंधित पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। शेष मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है।
प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझदारी के माध्यम से सुलझाकर बिखरते परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना है।
इस दौरान थाना प्रभारी ज्योति राज, महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम—कु. रीनू, रंजना सोनकर, शिवम पाण्डेय, शालू देवी, पिंकी देवी—तथा प्रोजेक्ट के सदस्य कंचन मिश्रा, श्रीराम प्रकाश और जियाउल हक का विशेष योगदान रहा












