कानपुर देहात। साइबर ठगी के एक मामले में थाना शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को आंशिक राहत दिलाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रुदापुर निवासी हर्ष पुत्र शिवदत्त को अज्ञात साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क के माध्यम से पैसे दोगुना करने का झांसा दिया। इस झांसे में आकर पीड़ित के खाते से ₹65,000 ट्रांसफर करा लिए गए।
घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा 20 मार्च 2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना शिवली पुलिस की साइबर टीम ने जांच शुरू की और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 12 अप्रैल 2026 को ठगी गई धनराशि में से ₹33,000 वापस पीड़ित के खाते में जमा करा दिए।
पुलिस द्वारा शेष धनराशि की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर पीड़ित ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
साइबर सुरक्षा सलाह:
मोबाइल फोन खोने पर सीईआईआर पोर्टल या संचार साथी ऐप के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज करें।
ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।












