कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आगामी अम्बेडकर जयन्ती के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह द्वारा थाना क्षेत्र गजनेर में ग्राम शाहजहांपुर, ग्राम निनायां, ग्राम मनेथू, ग्राम मंगटा एवं ग्राम तिलौची का भ्रमण कर स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया व कमेटी के पदाधिकारियो को अम्बेडकर प्रतिमा के आस-पास कैमरे लगवाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देशित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष गजनेर सूर्यप्रताप, चौकी प्रभारी पामा शोभित कटियार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।












