मिशन शक्ति टीम ने भटकी महिला को परिवार से मिलाया, पुलिस की सराहनीय पहल

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक भटकी हुई महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया।
06 अप्रैल 2026 को थाना रसूलाबाद की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, तभी कस्बा रसूलाबाद चौराहे के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में घूमती मिली। टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम सुनीता, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी थाना पनियारा जनपद महाराजगंज बताया।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत थाना पनियारा से संपर्क कर महिला के परिजनों को सूचना दी। 08 अप्रैल 2026 को महिला के पति रामभरोसे और पुत्र राजकुमार थाना रसूलाबाद पहुंचे। पहचान की पुष्टि के बाद महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने महिला को सुरक्षित वापस पाने पर पुलिस और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। यह कार्य पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें